नई दिल्ली : तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे जिसमें CDS बिपिन रावत का निधन हुआ था उसमें एक मात्र जीवित बचे घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया है। वे सप्ताह भर से जीवन और मृत्यु के बीच युद्ध कर रहे थे। भारतीय वायुसेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी से कुछ समय पहले ही इलाज के दौरान ग्रूप कैप्टन वरुण सिंह ने दुनिया को अलविदा कहा।

8 दिसंबर को तमिलनाडु में हुए हैलिकॉप्टर हादसे में CDS बिपिन रावत के साथ कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। हादसे के बाद 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई थी। उन 14 लोगों में से केवल कैप्टन वरुण सिंह ही जीवित बच पाए थे। लेकिन आज उन्होनें भी परमगति को प्राप्त कर लिया है।

See also  चीन की सीमा पर उतरा PM मोदी का विमान, असम में पहले इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन; फाइटर जेट्स के गरजने से कांपा ड्रैगन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।