बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

बड़ी खबर : स्टूडियो में 17 बच्चों को बनाया गया बंधक, पुलिस ने किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर : स्टूडियो में 17 बच्चों को बनाया गया बंधक, पुलिस ने किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। मुंबई के पवई से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक शख्स ने वेब सीरीज के ऑडिशन का झांसा देकर के. आर. ए. स्टूडियो में 17 बच्चों और दो वयस्कों को बंधक बना लिया। सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बंधक बच्चों के परिजनों को शक तब हुआ जब दोपहर का खाना देने के बाद बच्चों को बाहर नहीं छोड़ा गया। घटना दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिछले छह दिनों से ऑडिशन चलवा रखा था और उसी बहाने बच्चों और उनके अभिभावकों को बुलाया गया था। गुरुवार को करीब 25 बच्चे पहुंचने थे। अधिकांश की उम्र करीब 15 साल के आसपास थी।

अभिभावकों की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस की क्यूआरटी टीम, विशेष बल और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले आरोपी से बातचीत कर उसे समझाने-मनाने की कोशिश की, लेकिन जब वार्ता सफल नहीं हुई तो सुरक्षा बलों ने स्टूडियो के बाथरूम के रास्ते से अंदर घुसकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बचाए गए लोगों में 17 बच्चे और दो वयस्क थे, जिनमें एक बुजुर्ग भी शामिल था। सभी को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद बच्चों की स्थिति और मानसिक स्वास्थ्य की भी जांच कराई जा रही है तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में की है। रोहित स्टूडियो में काम करता था और उसने एक वीडियो भी जारी कर धमकी भरे बयान दिये। वीडियो में उसने कहा कि वह आतंकी नहीं है और उसकी कोई आर्थिक मांग नहीं है, बल्कि उसके कुछ “नैतिक” सवाल और मांगें हैं। उसने यह भी कहा कि अगर छोटा-सा उकसाव हुआ तो वह आग लगा देगा। पुलिस इस वीडियो और उसके मंसूबों की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा है कि रोहित आर्य से पूछताछ की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। क्या यह कोई सोचा-समझा प्लान था या वह मानसिक रूप से अस्थिर है। स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती बातचीत में आरोपी की मानसिक स्थिति पर भी संदेह जताया गया है, इसलिए विशेषज्ञों की राय ली जा सकती है।

Update 06:55 PM - मुंबई के पवई स्थित आरए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। 

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन