Big News

टीआरपी डेस्क। भारतीय सेना में अब ब्रिगेडियर और उसके ऊपर के रैंक वाले अधिकारियों की वर्दी एक जैसी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना में मूल कैडर और नियुक्ति के बावजूद ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के लिए एक जैसी यूनिफॉर्म लाने का फैसला किया गया है।

हालही में सेना कमांडरों का सम्मेलन हुआ था, जिसमें ये फैसला लिया गया है। हालांकि, सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों की वर्दी में कोई बदलाव नहीं होगा।

भारतीय सेना में कई तरह की वर्दी, शस्त्र, रेजीमेंट और सेवाएं हैं। लेकिन सीनियर लीडरशिप के बीच सेवा मामलों में सामान्य पहचान और दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और उसे मजबूत करने के लिए भारतीय सेना ने ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी अपनाने का फैसला किया है।

बता दें कि इन नियमों के तहत ब्रिगेडियर और ऊपर रैंक के अधिकारी कोई डोरी नहीं पहनेंगे। फ्लैग रैंक (ब्रिगेडियर और ऊपर) के सीनियर अधिकारियों के हेडगियर, शोल्डर रैंक बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते अब मानकीकृत और सामान्य होंगे। ये बदलाव 1 अगस्त 2023 से लागू किए जाएंगे।

See also  भीलवाड़ा में री-नीट का फर्जी पेपर बेचने वाला छात्र गिरफ्तार: गाइड के पन्नों को स्कैन कर बनाया नकली प्रश्नपत्र; पहचान छिपाने के लिए अमेरिका के वीपीएन का किया इस्तेमाल

बता दें कि भारतीय सेना में, ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के अधिकारी वे होते हैं जो पहले से ही यूनिट्स/ बटालियनों की कमान संभाल चुके होते हैं और ज्यादातर उन मुख्यालयों/ प्रतिष्ठानों में तैनात होते हैं। यह बताना आवश्यक है कि कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।