टीआरपी डेस्क। ईडी ने 1250 करोड़ के अवैध पत्थर उत्खनन मामले में मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को समन जारी कर 16 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इसी मामले में ईडी ने साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव को 11 जनवरी और आर्किटेक्ट तथा पिंटू के सहयोगी विनोद सिंह को 15 जनवरी के लिए समन कर दिया है।

तीनों ही आरोपितों से संबंधित ठिकानों पर 3 जनवरी को ईडी ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में विनोद सिंह के ठिकाने से 25 लाख रुपये नगदी और उपायुक्त रामनिवास यादव के ठिकाने से 7.25 लाख रुपये नकदी के अलावा 21 कारतूस, 5 खोखे भी बरामद किया था।

पिंटु के यहां से डिजिटल उपकरण बरामद हुए थे, जिसका डेटा निकाला गया है। सभी रुपयों व दस्तावेजों पर ईडी उनसे पूछताछ करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Tagged:

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।