नेशनल डेस्क। अपनी मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है सरकार और किसान नेताओं के बीच आज शाम 7 बजे बैठक होगी। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें सरकार किसान नेताओं से बात करेगी। इस बैठक में 3 केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

पीटीआई से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय आज शाम को किसान समूहों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

See also  राहुल गांधी की संसद सदस्यता होगी रद्द ! भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र