टीआरपी डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि वे गणेशी लाल की जगह लेंगे। वहीं तेलंगाना में बीजेपी के वरिष्ठ नेता इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को बयान जारी कर ये जानकारी दी है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

बता दें कि रघुवर दास भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता रहे हैं और झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे। रघुवर दास 1977 में जनता पार्टी के सदस्य बने थे और 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने 1995 में पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद वे पांच बार से ज्यादा बार इसी सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे। उनका राजनीतिक सफर गोविंदाचार्य द्वारा बीजेपी के लिए जमशेदपुर पूर्व से तय किए गए टिकट के साथ शुरू हुआ था।

रघुवर दास पंद्रह नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003 तक झारखंड के श्रम मंत्री रहे, फिर मार्च 2003 से 14 जुलाई 2004 तक भवन निर्माण मंत्री रहे, और 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006 तक झारखंड के वित्त, वाणिज्य और नगर विकास मंत्री के रूप में कार्य किया. इसके बाद 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. फिलहाल रघुवर दास वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।