बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

बड़ी खबरः भाजपा के वरिष्ठ नेता को आया हार्ट अटैक

बड़ी खबरः भाजपा के वरिष्ठ नेता को आया हार्ट अटैक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को शाम के समय हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन की सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की।

बता दें कि शाहनवाज हुसैन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वह बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन