बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

UP ATS को बड़ी सफलता, बांग्‍लादेशियों को हिंदू बनाकर भारत से विदेश भेजने वाले को धर दबोचा

UP ATS को बड़ी सफलता, बांग्‍लादेशियों को हिंदू बनाकर भारत से विदेश भेजने वाले को धर दबोचा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तर प्रदेश : प्रदेश के एंटी टेररिज्म स्क्वाड को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस के द्वारा बांग्लादेशी नागरिकों को फर्ज़ी कागजात के सहारे भारतीय और हिंदू बनाकर अन्य देशों तक भेजने वाले गिरोह के एक महत्वपूर्ण कड़ी को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस ने सहारनपुर में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसका सहायता से फर्जी दस्तावेज से बने पासपोर्ट पर बांग्लादेशी भारत से विदेश जा रहे थे।

हाल ही में एक व्यक्ति विक्रम सिंह ने फर्जी दस्तावेजों से बांग्लादेशी नागरिकों को भारत की नागरिकता दिलाने और फिर नागरिकता के फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाकर विदेश भेजने वाले गिरोह का खुलासा किया था। जिसके बाद देहरादून के निवासी अजय घिल्डियाल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ से जानकारी मिली कि अजय घिल्डियाल साल 2016 से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली में एयर इंडिया के कस्टमर केयर में कार्यरत था। आरोपी अब तक 35 से अधिक लोगों की स्पेन, लंदन सहित कई स्थानों पर जाने में मदद कर चुका है।

आरोपी अजय घिल्डियाल एयरपोर्ट पर गलत तरीके से विदेश भेजने वाले लोगों की बिना रोक-टोक बोर्डिग कराने में मदद करता था। इसके लिए आरोपी को प्रति व्यक्ति 15000 रुपये मिलते थे। जिसमें एयरलाइंस के ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की हिस्सेदारी होती थी।

यूपी एटीएस ने फिलहाल आरोपी अजय घिल्डियाल को गिरफ्तार कर के 10 दिन की रिमांड पर ले लिया है। जहाँ उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी। साथ विक्रम सिंह से भी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जाएगी। इस बीच अजय घिल्डियाल और विक्रम सिंह को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन