टीआरपी डेस्क। बिहार में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। जिसके बाद बिहार जाति आधारित गणना कराने वाला पहला राज्य बन गया है। इस गणना के मुताबिक बिहार में हिंदुओं की सर्वाधिक आबादी है। ये आबादी 81.9986 फीसदी है।

वहीं अति पिछड़ा वर्ग की आबादी 36.01 फीसदी, पिछड़े वर्ग की आबादी 27.12 प्रतिशत, SC-19.65 फीसदी, ST- 1.6 प्रतिशत और मुसहर की आबादी 3 फीसदी बताई गई है। बता दें कि इस रिपोर्ट का सियासी गलियारे के साथ आम लोगों को भी बेसब्री से इंतजार था। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस रिपोर्ट को नीतीश सरकार का सबसे बड़ा दांव माना जा रहा है। जाति आधारित गणना की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की कुल आबादी 13,07,25,310 है।

जानें जातियों का प्रतिशत

बिहार में आबादी के हिसाब से अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01 फीसदी है जिसकी संख्या 4,70,80,514 है। वहीं पिछड़ा वर्ग 27.12 फीसदी है जिनकी तादाद 3,54,63,936 है। जबकि अनुसूचित जाति के 19.6518% हैं, इनकी आबादी 2,56,89,820 है। वहीं अनुसूचित जनजाति की आबादी 21,99,361 है जो कि कुल आबादी का 1.6824% है। अनारक्षित यानी जनरल कास्ट, जिसे सवर्ण भी कह सकते हैं, की आबादी 2 करोड़ 02 लाख 91 हजार 679 है, ये बिहार की कुल आबादी का 15.5224 प्रतिशत है।

See also  ब्रेकिंग: यहां कैमिकल स्टोरेज टैंक के गोदाम में धमाका, तीन की मौत, चार मजदूर लापता

बिहार में जातियों का प्रतिशत

  • मुसलमान- 17. 7088 फीसदी
  • यादव- 14. 2666 फीसदी
  • कुर्मी- 2.8785 फीसदी
  • कुशवाहा- 4.2120 फीसदी
  • ब्राह्मण- 3.6575 प्रतिशत
  • भूमिहार- 2.8683 प्रतिशत
  • राजपूत- 3.4505 प्रतिशत
  • मुसहर- 3.0872 प्रतिशत
  • मल्लाह- 2.6086 फीसदी
  • बनिया- 2.3155 फीसदी
  • कायस्थ- 0.60 फीसदी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।