पटना। Bihar Governor Fagu Chauhan’s health deteriorated: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गुरुवार देर रात उन्हें पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली ले जाया जा रहा है।

Bihar Governor Fagu Chauhan’s health deteriorated: बता दें कि फागू चौहान साल 2019 से बिहार के राज्यपाल हैं। 74 साल के चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1948 में यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। यूपी के 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक थे। घोसी विधानसभा सीट से वे रिकॉर्ड 6 बार विधायक रहे।

Bihar Governor Fagu Chauhan’s health deteriorated: फागू चौहान बीजेपी के अलावा बसपा, लोक दल समेत अन्य पार्टियों में रह चुके हैं। वे पहली बार 1985 में विधायक बने थे। 1991 में उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 1996, 2002 और 2007 में भी में भी विधायक बने। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2019 में उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

See also  दलाई लामा की जासूसी करने वाली चीनी महिला से पूछताछ जारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।