टीआरपी डेस्क। एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली से पुणे के जा रहा एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा को रद्द करना पड़ा।

एयरलाइंस ने एक बयान में बताया विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया। इसके बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली। एयर इंडिया ने कहा कि विमान को खड़ा कर दिया गया है तथा इंजीनियरिंग टीम विस्तृत जांच कर रही है।

यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था

एयरलाइंस ने बयान में बताया कि 20 जून को पुणे से दिल्ली की उड़ान संख्या एआई2470 को पक्षी के टकराने की वजह से रद्द कर दिया गया है। आने वाली उड़ान के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद पक्षी के टकराने का पता चला।

कंपनी ने आगे कहा कि वो यात्रियों को ठहराने की सुविधा प्रदान करने सहित सभी व्यवस्था कर रही है। एयर इंडिया ने कहा कि रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर यात्रियों को राशि वापस करने की भी पेशकश की जा रही है, वहीं यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है।

See also  1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये 5 अहम नियम, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

कई फ्लाइट्स हो चुकीं रद्द

बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया ने बताया कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें कम की जाएंगी। इसके साथ ही इस दौरान तीन विदेशी गंतव्यों पर उड़ानें निलंबित रहेंगी। इन फ्लाइट्स में विभिन्न देशों की उड़ानों के साथ-साथ कुछ डोमेस्टिक विमान भी प्रभावित हुई हैं। इससे यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।