आप विधायकों को 20 करोड़ रुपये की पेशकश के आरोप पर भाजपा ने की जांच की मांग  

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ शराब नीति में गड़बड़ी के मामले को लेकर सीबीआई जांच जारी है। बीते दिनों उनके बैंक अकॉउंट की भी जांच की गई। इसी घटनाक्रम के बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा सहित केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसमें आप विधायकों को 20 करोड़ रूपये की पेशकश की गई है।

दिल्ली के सात भाजपा सांसदों ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर मांग की कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इन आरोपों की जांच करायी जाए कि आप विधायकों को पाला बदलने के लिए 20 करोड़ रूपये की पेशकश की गयी।

केजरीवाल और सिसोदिया के आरोपों को  दुर्भावनापूर्ण, झूठा और गुमराहपूर्ण’ करार दते हुए भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि यह ‘‘दिल्ली सरकार के शराब घोटाले से ध्यान बंटाने की कोशिश है। पत्र में कहा गया है कि हम भाजपा सांसदों को इन मानहानिकारक और बेबुनियाद आरोपों से बहुत पीड़ा हुई है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि सक्षम अधिकारी से इसकी समग्र जांच करायी जाए ताकि दिल्ली और भारत के लोगों के सामने सच्चाई सामने आये।  

See also  Digital Arrest Scam Alert: बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने वॉट्सएप पर आए फर्जी कॉल से लेडी टीचर की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।