टीआरपी डेस्क। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। आज बीजेपी मुख्यालय में सभी मोर्चे के अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में मोर्चा के 7 अध्यक्ष, 21 महामंत्री,7 कार्यालय अध्यक्ष शामिल हैं।

जेपी नड्डा खुद इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के रोड मैप के साथ आगे चुनाव की रणनीति क्या होगी, इस पर चर्चा हो रही है।

ऐसी जानकारी है कि शाम चार बजे से राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक भी मुख्यालय में होगी। इसकी अध्यक्षता भी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ही करेंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार की नीतियों को किस तरह आम लोगों तक पहुंचाया जाए। बता दें कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव में आगामी क्या कार्यक्रम किए जाएंगे उसकी रुपरेखा पर विस्तार से चर्चा हो रही है। वहीं भाजपा द्वारा चलाए गए महाजनसंपर्क अभियान की क्या उपलब्धियां रही और कहां कमियां हुई। इसकी भी समीक्षा की जाएगी।

See also  कोरबा जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, बैठक से गैरहाजिर उपसंचालक को मंत्री ने निलंबित करने का दिया आदेश

बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री आवास में भी देर रात तक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और पीएल संतोष के साथ गहन मंथन हुआ है। 6, 7 और 8 जुलाई को देश के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री के साथ रीजन के प्रमुख नेताओं की मीटिंग होगी। 6 जुलाई को पूर्वी क्षेत्र, 7 को उत्तरी क्षेत्र और 8 जुलाई को दक्षिणी क्षेत्र की बैठक होना तय हुआ है। ऐसे में लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में बड़े बदलाव के आसार भी नजर आ रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।