बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की 60 प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिये किसे कहां से मिला टिकट

विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की 60 प्रत्याशियों की लिस्ट, देखिये किसे कहां से मिला टिकट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। आगामी मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 60 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने 4 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी टिकट दिया है। बीजेपी सभी 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हिंगांग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने मणिपुर के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि ''मणिपुर में हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। हम दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।''

रैली, रोड शो और पदयात्रा की इजाजत नहीं

मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में होंगे। वहीं 10 मार्च को नतीजे आएंगे. कोविड-19 महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार सख्त प्रोटोकॉल बनाए हैं। इसके अनुसार, 15 जनवरी तक किसी भी रैली, रोड शो और पदयात्रा की इजाजत नहीं होगी।

https://twitter.com/ANI/status/1487691887452758018?s=20&t=yO1kPKzsHMvDW_b-iwmwmA

इसके साथ ही कांग्रेस ने मणिपुर में भाजपा से मुकाबला करने के लिए पांच अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। बता दें कि, इस गठबंधन के नाम और न्यूनतम साझा कार्यक्रम की घोषणा कांग्रेस जल्द ही करेगी।

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन. लोकेन ने गुरुवार को बयान दिया था कि कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पार्टियों ने एक साझा लक्ष्य के साथ हाथ मिलाया है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोबी ने कांग्रेस भवन में कहा था कि गठबंधन ने काकचिंग सीट को छोड़कर शेष 59 विधानसभा सीटों पर साझा उम्मीदवारों को खड़ा करने का फैसला किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन