बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

BJP का 42वां स्थापना दिवस आज, कुछ ही देर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

BJP का 42वां स्थापना दिवस आज, कुछ ही देर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी 6 अप्रैल को अपना का 42वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई भारतीय जनता पार्टी ने एक लंबा सफर तय कर लिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम का संबोधन सुबह 10 बजे वर्चुअल माध्यम से होगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी का निर्माण किया है और लोगों की अथक सेवा की है।

पार्टी ने इस तरह से की स्थापना दिवस की तैयारी

इस संबोधन के अलावा पार्टी ने बड़े स्तर पर ध्वजारोहण करने की तैयारी की है। बताया गया है कि बीजेपी के जितने भी मंडल, जिले हैं, हर जगह ध्वजारोहण किया जाएगा। हर कार्यकर्ता को इसमें हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार स्थापना दिवस का आकर्षण शोभा यात्रा भी रहने वाली है। इसे लेकर भी पार्टी ने कई दिन पहले ही जमीन पर तैयारी शुरू कर दी थी।

बता दें दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भाजपा की स्थापना हुई थी। 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में एक नए राजनीतिक दल की घोषणा हुई। इसका नाम था- भारतीय जनता पार्टी। आज इस ऐतिहासिक घटना को 42 साल पूरे हो चुके हैं। अटल बिहारी को पार्टी का संस्थापक अध्यक्ष चुना गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन