बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

बिहार में बम ब्लास्ट, 3 बच्चे समेत 7 गंभीर, एक के बाद एक हुए 3 धमाके, 10 मीटर तक कांपी धरती

बिहार में बम ब्लास्ट, 3 बच्चे समेत 7 गंभीर,  एक के बाद एक हुए 3 धमाके, 10 मीटर तक कांपी धरती
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। बिहार का लखीसराय में सोमवार को अचानक बम धमाकों से दहल उठा। इसमें 3 बच्चे समेत 7 लोग जख्मी हो गए। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बम से बच्चे खेल रहे थे, तभी पहले एक बम फटा, फिर चंद पल में दो और बम धमाके हुए। 

मिली जानकारी के अनुसार घर में ही तीन सुतली बम रखे गए थे। कहा जा रहा है कि एक बुजुर्ग महिला ने उसे अपने हाथ में ले लिया था और उसे जैसे ही खोलने की कोशिश की तो ब्लास्ट हो गया।

पूरा मामला लखीसराय के पिपरिया थाना के वलीपुर गांव का है। ब्लास्ट की सूचना मिलने पर कबैया थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। यहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर में तीन जिंदा बम रखा हुआ था। फिलहाल जांच की जाएगी उसके बाद आगे की जानकारी मिलेगी कि कैसे घटना हुई और किस तरह का बम था।

ब्लास्ट की घटना में महिलाओं के साथ बच्चे भी जख्मी हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारी भी मामले को लेकर पहुंचे हैं। घटना के बाद कोहराम मच गया है।

घटना को लेकर लखीसराय के एएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से इस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की कई बिंदुओं पर जांच हो रही है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि बम कहां से आया था और किसने रखा था। सुतली बम था या फिर कुछ और था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन