बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

ब्रेकिंग न्यूज़ : इस शहर में जीका के 25 मरीज एक साथ मिलने से मच गया हड़कंप, स्वास्थ्य अमला आया हरकत में

ब्रेकिंग न्यूज़ : इस शहर में जीका के 25 मरीज एक साथ मिलने से मच गया हड़कंप, स्वास्थ्य अमला आया हरकत में
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

लखनऊ। यूपी के कानपुर शहर में कोरोना संक्रमण के बाद फैला डेंगू और वायरल का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि जीका वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

कानपुर शहर में बुधवार को जीका वायरस के 25 मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित चकेरी क्षेत्र के हैं। इस वजह से चकेरी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इससे पहले चकेरी के पोखरपुर, आदर्शनगर, श्यामनगर, कालीबाड़ी, ओमपुरवा, लालकुर्ती, काजीखेड़ा और पूनम टाकीज क्षेत्र में जीका के मरीज मिले थे।

सीएमओ डॉ नैपाल सिंह ने बताया कि शहर में अब कुल जीका संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। शहर में जीका मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण हड़कंप मच गया। इससे दिल्ली और लखनऊ में भी बेचैनी बढ़ गई है।

ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

  • 23 अक्टूबर को पहला रोगी मिला
  • 30 अक्टूबर को तीन और रोगी मिले
  • 31 अक्टूबर को छह रोगी मिले
  • 3 नवंबर को 25 रोगी मिले 

डेंगू के मच्छर से फैलता है जीका

  • जीका वायरस डेंगू फैलाने वाले मच्छर एडीज से फैलता है
  • गर्भवती महिलाओं के लिए यह अधिक खतरनाक है
  • गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का विकास नहीं होता
  • इसकी मृत्यु दर कम बताई जाती है
  • पहली बार वर्ष 1952 में यह अफ्रीका के जंगल में एक लंगूर में मिला
  • वर्ष 1954 में इसे विषाणु करार दिया गया
  • वर्ष 2007 में एशिया और वर्ष 2021 में केरल और महाराष्ट्र में केस मिले
  • 60 फीसदी संक्रमितों में रोग के लक्षण नहीं उभरते

रोग के लक्षण

  • हल्का बुखार
  • शरीर में दाने और लाल चकत्ते
  • सिर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • आंखों में लाली
  • गुलेन बारी सिंड्रोम, न्यूरोपैथी.

बचाव के ये हैं उपाय

  • खुद को मच्छरों के काटने से बचाएं
  • शरीर को फुल आस्तीन के कपड़ों से ढंके रखें
  • मच्छरों को घर के आसपास पनपने न दें
  • गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर मच्छरों से बचाएं
  • घर के टूटे बर्तन, टायर, कूलर में पानी भरा न रहने दें
Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन