नई दिल्ली : किसान आंदोलन खत्म करने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की महत्वपू्र्ण बैठक शुरु हो चुकी है। जानकारी के अनुसार सरकार के साथ किसानों की मांगों को लेकर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से किसानों को पत्र भेजा गया है जिसके अनुसार सरकार MSP पर कमेटी बनाएगी। आंदोलन में किसानें पर दर्ज किए गए सारे मुक़दमे वापस होंगे। पराली जलाने पर मुक़दमे दर्ज नहीं किए जाएंगे।

अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यालय में चल रही संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में किसान सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं। इस बैठक में किसान आंदोलन वापसी पर फ़ैसला लिया जा सकता है। किसान फिलहाल MSP पर कानूनी गारंटी, किसानों पर मुकदमों की वापसी और किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को मुआवजा देने की मांग पर लिखित आश्वासन मांग के साथ आंदोलन आगे बढ़ा रहे थे। अब देखने वाली बात होगी कि बैठक में किसान आंदोलन वापसी पर क्या फैसला आता है।

See also  BIG BREAKING : पंजाब के 22 किसान संगठनों ने मिलकर बनाया संयुक्त समाज मोर्चा, विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।