रायपुर। देश आजाद होने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में हमेशा से तनाव रहा है और समय-समय पर पाक अपनी नापाक हरकत दिखाता रहा है। चाहे वह 1971 का युद्ध हो, करगिल का युद्ध हो या फिर मुम्बई आतंकी हमले या पुलवामा हमला। पाकिस्तान ने हमेशा ही नकारात्मकता को दिखाया है। मगर इस बार बकरीद के मौके पर भारत और पाकिस्तान की सरहद पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युद्धविराम के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने का एक प्रयास करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयाँ देकर बकरीद की शुभकामनाएँ दीं।
[caption id="attachment_104214" align="alignnone" width="624"]
भारत और पाकिस्तान की सरहद पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युद्धविराम के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने का एक प्रयास करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयाँ देकर बकरीद की शुभकामनाएँ दीं.[/caption]
जम्मू-कश्मीर में पुँछ ज़िले में नियंत्रण रेखा पर पुँछ रावलकोट और मेंढर-हॉटस्प्रिंग चौकियों पर दोनों देशों के सैनिकों ने मिठाइयाँ बाँटीं इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि ये मौक़ा दोनों देशों में युद्धविराम के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने का एक प्रयास माना जा रहा है और दोनों देशों की सेनाओ ने इसकी सराहना की हैं।
यह भी पढ़े:- बड़ी खबर- 15 अगस्त से पहले देश को दहलाने की साजिश! कभी भी हो सकता है ड्रोन से धमाका… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
दोनों देशों के बीच 2019 के पुलवामा हमले के बाद पहली बार इस तरह से सरहद पर मिठाइयाँ बाँटी गई हैं, जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ़ और पाकिस्तान रेंजर्स के सुरक्षाबलों ने भी एक-दूसरे को मिठाइयाँ बाँटीं।[caption id="attachment_104215" align="alignnone" width="624"]
भारत और पाकिस्तान की सरहद पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युद्धविराम के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने का एक प्रयास करते हुए एक-दूसरे को मिठाइयाँ देकर बकरीद की शुभकामनाएँ दीं.[/caption]
भारत और पाकिस्तान ने इस वर्ष 25 फ़रवरी को एक संयुक्त घोषणापत्र जारी कर नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम की घोषणा की थी। दोनों देशों के बीच इससे पहले 2003 में भी संघर्षविराम पर सहमति हुई थी मगर बार-बार इसका उल्लंघन होता रहा और दोनों तरफ़ जवानों और आम नागरिकों की जान गई.
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
