बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Budget 2025: सरकारी स्कूलों में Broadband Connectivity, गंभीर बीमारियों के 36 दवाओं पर Duty Tax खत्म

Budget 2025: सरकारी स्कूलों में Broadband Connectivity, गंभीर बीमारियों के 36 दवाओं पर Duty Tax खत्म
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में शिक्षा को लेकर अलग-अलग घोषणाएं की हैं। डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने कहा कि शिक्षा के डिजिटल संसाधनों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने सभी सरकारी मिडिल स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

गंभीर बीमारियों की 36 दवाएं अब टैक्स फ्री
निर्मला सीतारमण ने घोषणा करते हुए कहा कि 36 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाया जाएगा। कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी और 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 प्रतिशत की जाएगी।

7 टैरिफ रेट हटाए जाएंगे

सरकार ने 7 टैरिफ रेट को हटाने का निर्णय लिया है। अब 8 टैरिफ रेट ही लागू रहेंगे। इसके अलावा, सोशल वेलफेयर सरचार्ज को हटाने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन