निर्वाचन आयोग

टीआरपी डेस्क। राज्यसभा की बारह सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है। इन सभी 12 सीटों पर तीन सितंबर को उपचुनाव होगा। बता दें कि 9 राज्यों की 12 सीटों पर यह उपचुनाव होगा. इसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र की दो सीटें, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट शामिल है।

चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, 14 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जबकि 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन होगा। वहीं 22 अगस्त को स्क्रूटिंग होगी।

बता दें कि असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और त्रिपुरा में उम्मीदवारों को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 26 अगस्त होगी जबकि बिहार, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और उड़ीसा में नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 27 अगस्त है। इन सभी सीटों पर 3 सितंबर को मतदान होगा और 3 सितंबर की शाम 5:00 बजे नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

ये सीटें हुई खाली

लोकसभा चुनाव के बाद राज्यसभा में 10 सीटें खाली हो गई हैं। राज्यसभा सचिवालय ने इन रिक्तियों को अधिसूचित किया है। इसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में 2-2, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक रिक्तियां शामिल हैं। ये रिक्तियां कामाख्या प्रसाद तासा (असम), सर्बानंद सोनोवाल (असम), मीसा भारती (बिहार), विवेक ठाकुर (बिहार), दीपेंद्र सिंह हुड्डा (हरियाणा), ज्योतिरादित्य सिंधिया (मध्य प्रदेश), उदयनराजे भोंसले (महाराष्ट्र), पीयूष गोयल (महाराष्ट्र), केसी वेणुगोपाल (राजस्थान) और बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा) से जुड़ी हैं।

See also  टैरिफ वार : Reliance Jio यूजर्स को बड़ी राहत, वापस आए 149 और 98 रुपए वाले प्लान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।