बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

BIG BREAKING : 8 घंटे की पूछताछ के बाद CBI ने डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार

BIG BREAKING : 8 घंटे की पूछताछ के बाद CBI ने डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Delhi Liquor Scam: शराब नीति मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश हुए। पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया राजघाट पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि मैं यहां बापू का आशीर्वाद लेने आया हूं।

सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ''मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं और मैं जेल जाने से नहीं डरता।'' शनिवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा था कि मनीष सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय जाएंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी आज तक एक रुपये का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाई है।

CBI के FIR में आरोपी नंबर वन

बता दें कि मनीष सिसोदिया सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी नंबर एक हैं। उनसे इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी। एक महीने बाद 25 नवंबर को सीबीआई ने मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया था।

पता चला है कि सीबीआई के जांच अधिकारियों के पास मनीष सिसोदिया से पूछताछ के दौरान, डॉक्यूमेंट्री, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल एविडेंस मौजूद थे, ताकि ज़रूरत पड़ने पर उनको ये सबूत दिखाकर पूछताछ कर सकें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन