शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026 शुक्र, 30 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• Bilaspur: सरे आम गोलियों से भूनकर हत्या, मगर साजिश साबित करने में फेल रही पुलिस, संजू त्रिपाठी हत्याकांड में सभी 22 आरोपी बरी • Chhattisgarh High Court New Judges: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगाई मुहर • बैंकॉक में नौकरी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की युवती को म्यांमार में बनाया बंधक, झोंका ठगी के जल में, कोरबा की युवती ने बताया खौफनाक सच • Chhattisgarh Bal Ayog : अब बच्चों के कंधों से उतरेगा भारी बस्तों का बोझ! छत्तीसगढ़ बाल आयोग ने की स्कूल शिक्षा विभाग को ये सिफारिश • Rafale Marine on INS Vikrant: समुंदर में बढ़ी इंडियन नेवी की ताकत, फ्रेंच नेवी के राफेल की INS विक्रांत पर पहली कोशिश में सफल लैंडिंग,देखें वीडियो
राष्ट्रीय

CBSE Curriculum Changes 2026: सीबीएसई 10वीं सिलेबस से पर्यावरण शिक्षा बाहर, व्यावसायिक विषय अनिवार्य, जानिए नए नियम और बदलाव

CBSE updates class 10 curriculum by removing environmental education and making vocational subjects mandatory
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं।
  • सत्र 2026-27 और 2027-28 के लिए जारी नए दिशा-निर्देशों के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम, विषयों के चयन और परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया है।
  • आइए जानते हैं कि सीबीएसई के इन नए नियमों से क्या-क्या बदला है।
  • 10वीं से हटा 'पर्यावरण शिक्षा' विषय सीबीएसई के नए नियमों के अनुसार, सत्र 2027-28 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए Environmental Education विषय अब लागू नहीं होगा।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली शिक्षा को अधिक व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। सत्र 2026-27 और 2027-28 के लिए जारी नए दिशा-निर्देशों के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम, विषयों के चयन और परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया है। आइए जानते हैं कि सीबीएसई के इन नए नियमों से क्या-क्या बदला है।

10वीं से हटा ‘पर्यावरण शिक्षा’ विषय

सीबीएसई के नए नियमों के अनुसार, सत्र 2027-28 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए Environmental Education विषय अब लागू नहीं होगा। इसके अलावा, मौजूदा सत्र 2026-27 में 9वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से ‘इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी’ और सीटीएमआई (CTMI) के विशेष मॉड्यूल्स को भी हटा दिया गया है। बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों का मानसिक बोझ घटेगा और वे मुख्य विषयों पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे।

व्यावसायिक शिक्षा हुई अनिवार्य (22 स्किल विषयों का विकल्प)

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 9वीं और 10वीं के सभी विद्यार्थियों के लिए वोकेशनल यानी व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। छात्रों को इसके तहत बोर्ड द्वारा अधिसूचित 22 स्किल विषयों या सामान्य कौशल विकास विषय में से किसी एक को चुनना होगा।

अगर छात्र सामान्य कौशल विकास चुनते हैं, तो उनका मूल्यांकन स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से होगा। यदि छात्र 22 निर्धारित स्किल विषयों में से किसी का चयन करते हैं, तो उन्हें 10वीं बोर्ड परीक्षा में उसकी लिखित परीक्षा देनी होगी।

2027-28 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में होंगे 5 अनिवार्य विषय

सत्र 2027-28 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए कुल पांच मुख्य विषय अनिवार्य किए गए हैं।

  1. पहली भाषा (Language 1)
  2. दूसरी भाषा (Language 2)
  3. गणित (Mathematics)
  4. विज्ञान (Science)
  5. सामाजिक विज्ञान (Social Science)

इन पांचों विषयों की बोर्ड परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य होगी। इसके अलावा छात्र अपनी पसंद का एक वैकल्पिक विषय भी चुन सकेंगे।

मौजूदा 10वीं के छात्रों पर नहीं पड़ेगा असर

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र वर्तमान सत्र (2026-27) में कक्षा 10वीं में पढ़ रहे हैं, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उनकी बोर्ड परीक्षाएं पुरानी व्यवस्था और पुराने पाठ्यक्रम के तहत ही होंगी। यह नया बदलाव केवल उन छात्रों पर लागू होगा जो इस समय 9वीं कक्षा में हैं और अगले साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन