CBSE Class 12th Result 2021

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं के टर्म-1 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। मगर छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं देख सकते। सीबीएसई ने स्कूलों को मेल के जरिए रिजल्ट भेजा है स्टूडेंट्स अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं और जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक चूंकि यह केवल सीबीएसई 12 वीं टर्म 1 का परिणाम है बोर्ड कोई मार्कशीट सह उत्तीर्ण प्रमाण पत्र जारी नहीं करेगा।

सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षा समाप्त होने के बाद, एक अंतिम मार्कशीट जारी की। जिसमें दोनों टर्म के परिणाम होंगे। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं के लिए सीबीएसई टर्म -1 परीक्षा संबंधित स्कूलों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।