बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर के हफ्तों बाद फिर ऐक्शन में केंद्र सरकार, गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में कल होगी मॉक ड्रिल

ऑपरेशन सिंदूर के हफ्तों बाद फिर ऐक्शन में केंद्र सरकार, गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में कल होगी मॉक ड्रिल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। पाकिस्तान से सटे राज्यों में गुरुवार शाम को मॉक ड्रिल होगी. ये मॉक ड्रिल गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में होगी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाएगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार ने 4 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है।

बता दें, इन 4 राज्यों की सीमा ही पाकिस्तान से लगती है। भारत और पाकिस्तान के बीच 3,300 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा है। इसमें जम्मू-कश्मीर से लगने वाली सीमा को नियंत्रण रेखा यानी LoC और पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगनी वाली सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा शामिल हैं।

7 मई को देश के 244 जिलों में हुआ था मॉक ड्रिल करने का ऐलान

इससे पहले भी केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करने का ऐलान किया था. लेकिन 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए थे। लेकिन, पाकिस्तान के 12 और आतंकी ठिकानों की लिस्ट तैयार है। पीओके से लेकर पाकिस्तान के अंदर तक आतंक की जड़ों को खत्म करने का ऑपरेशन चल रहा है। जिसके बाद 7 से 10 मई तक 4 दिन तक चले सैन्य टकराव पर पाकिस्तान के अनुरोध पर 10 मई को सीजफायर हो गया था।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन