Arvind Kejriwal

टीआरपी डेस्क। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ में सरेंडर कर दिया है। जेल के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बता दें कि आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि समाप्त हो रही थी।

सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के एक दिन बाद यानी 2 जून को फिर से सरेंडर करने का निर्देश दिया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।