नई दिल्ली : पूरे देश में आज कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस का जश्न मना रहे हैं। इस तारम्य में अनेक कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह में जब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण कर रही थीं, इस दौरान कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर पड़ा। 

पार्टी को फिर से मजबूती देने की कोशिश

लगातार दो लोकसभा चुनावों में करारी हार और देश भर में क्षेत्रीय दलों के आगे कमजोर पड़ती जा रही कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी को फिर से मजबूती देने की कोशिश शुरु करने जा रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी का गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी ले रहे हैं। पार्टी ने अब बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर हमला करने के लिए कमर कस ली है।

दिया जा रहा प्रशिक्षण

देश भर में पार्टी को फिर से मजबूती देने के उद्देश्य से और देशभर में जनता तक पहुंचने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओँ का प्रशिक्षण अभियान शुरू हो चुका है। जिला और ब्लॉक स्तर तक देश भर में लगभग 5500 प्रशिक्षक तैयार किए जा रहे हैं जो नुक्कड़ प्रवक्ता की रूप में चाय की टपरियों से लेकर सभाओं तक बहस में पार्टी का पक्ष रखने को तैयार होंगे। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।