बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

BJP में शामिल हुए कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे, BBC विवाद पर छोड़ी थी पार्टी

BJP में शामिल हुए कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे, BBC विवाद पर छोड़ी थी पार्टी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Anil Antony Joins BJP: कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए। केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक अनिल एंटनी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा।

भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद अनिल एंटनी ने कहा "कांग्रेस के बहुत से नेता मानते हैं कि उनका काम एक खास परिवार के लिए काम करना है, लेकिन मेरा मानना है कि मेरा काम लोगों के लिए काम करना है। अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए पीएम मोदी की स्पष्ट दृष्टि है।"

पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद अनिल एंटनी ने जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी। अनिल एंटनी के पिता एके एंटनी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे थे। इसके अलावा वे केरल के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन