बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

एमपी में कांग्रेस स्टार प्रचारक खड़गे, सोनिया, कमलनाथ, भूपेश भरेंगे हुंकार

एमपी में कांग्रेस स्टार प्रचारक खड़गे, सोनिया, कमलनाथ, भूपेश भरेंगे हुंकार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार करने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है।

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को भी शामिल किया गया है जो प्रदेश में धुआंधार प्रचार कर प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगे।

एमपी से इन नेताओं को मिली लिस्ट में जगह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, अरुण यादव, कांति लाल भूरिया, अजय सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, हीना कांवरे समेत कई नेताओं के नाम शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन