बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

कांग्रेस जनता को श्राप देकर मारने की बात कहती है- भाजपा

कांग्रेस जनता को श्राप देकर मारने की बात कहती है- भाजपा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Randeep Surjewala Demons Statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के राक्षस वाले बयान पर अब भाजपा हमलावर हो गई है। सुरजेवाला के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस जनता को श्राप देकर मारने की बात कहती है, लेकिन जनता ये बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस ने की अपनी सारी हदें पार

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। पूनावाला ने कहा कि 'अफजल गुरु' को 'अफजल गुरु जी' और उनकी पार्टी के सदस्य 'ओसामा' को 'ओसामा जी' कहने वाले रणदीप सुरजेवाला ने अब भारतीय मतदाताओं को गाली देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी विदेशी धरती पर कहती है कि लोकतंत्र मर गया है और 'भारत माता' की हत्या हो गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन