बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Adipurush : प्रधामंत्री तक पहुंचा आदिपुरुष फिल्म का विवाद, सिने वर्कर्स ने पत्र लिखकर की बैन करने की मांग

Adipurush : प्रधामंत्री तक पहुंचा आदिपुरुष फिल्म का विवाद, सिने वर्कर्स ने पत्र लिखकर की बैन करने की मांग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Adipurush Controversy: 16 जून को रिलीज हुए आदिपुरुष फिल्म पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कई जगह आदिपुरुष पर बैन लगाने कि मांग उठ रही है। फिल्म के डायलॉग्स और खराब वीएफएक्स ने न सिर्फ दर्शकों को दुखी किया है बल्कि कई लोग तो इसे देख भड़क गए हैं। ऐसे में चारों तरफ इस फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लोग फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर पर गुस्सा जता रहे हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग बंद की जाए और भविष्य में सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्मों में आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया जाए।

लेटर में संगठन की ओर से कहा गया है, "हम लोग फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत, डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला और प्रड्यूसर्स के खिलाफ एफआईआर चाहते हैं।"

दरअसल, यह बहुभाषी फिल्म रामायण पर आधारित है, जिसके खिलाफ 19 जून 2023 को देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन हुए। इसी कड़ी में पड़ोसी मुल्क नेपाल में सभी हिंदी फिल्मों पर बैन लगा दिया गया, जबकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी को भी लोगों की भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन