बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…

Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। देशभर में एक बार फिर कोरोना का कहर तेजी से बढ़ने लगा है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 700 के पार पहुंच गई है, जो स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का कारण बन गया है । पिछले 24 घंटों में 42 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, और इस वर्ष अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है । देशभर में सक्रिय कोरोना मामलों की कुल संख्या 6,491 है, जबकि 6,861 मरीज ठीक भी हो चुके हैं ।

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग को चिंतित कर दिया है । हाल ही में एक दिन में 105 नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 562 तक पहुंच गई । अब, 700 से अधिक सक्रिय मामलों के साथ स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है । स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अब तक दिल्ली में सात मौतें हुई हैं, जिनमें एक पांच महीने का शिशु और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं ।

केंद्र सरकार ने राज्यों को आवश्यक चिकित्सा संसाधनों, जैसे ऑक्सीजन और दवाओं, की उपलब्धता सुनिश्चित करने की सलाह दी है । इसी क्रम में, दिल्ली सरकार ने भी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की तैयारी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं । विशेषज्ञों का मानना है कि नए सब-वैरिएंट्स, जैसे JN ।1 की उप-श्रृंखला LF ।7 और NB1 ।8, के कारण मामलों में वृद्धि हो रही है । ये वैरिएंट्स पुरानी इम्यूनिटी को चकमा देने में सक्षम हैं, हालांकि गंभीर बीमारी का खतरा अपेक्षाकृत कम है ।

दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे मास्क पहनें, भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें और यदि कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत परीक्षण कराएं । विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है । इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कोविड की संभावित अगली लहर से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी मांगी है ।

कितने लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से अब तक दिल्ली में कोविड के कारण 7 लोगों की मृत्यु हुई है । गुजरात में 2, कर्नाटक में 9, केरल में 15, मध्य प्रदेश में 2 और महाराष्ट्र में 18 लोगों की जान गई है ।

कहां कितने एक्टिव केस

राज्य केस

  • आंध्र प्रदेश 85
  • महाराष्ट्र 607
  • राजस्थान 124
  • तमिलनाडु 207
  • असम 3
  • बिहार 50
  • चंडीगण 2
  • छत्तीसगढ़ 41
  • दिल्ली 728
  • गोवा 9
  • गुजरात 980
  • हरियाणा 100
  • हिमाचल प्रदेश 3
  • जम्मू-कश्मीर 9
  • झारखंड 4
  • कर्नाटक 423
  • केरल 1957
  • उत्तर प्रदेश 225
  • पश्चिम बंगाल 747
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन