कोरोना वायरस

टीआरपी डेस्क। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.82 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। जो कल की तुलना में 18.9% अधिक हैं। नए मरीजों के सामने आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 लाख 31 हजार हो गई है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 94,372 की वृद्धि हुई है।

देश में अब तक कोरोना के कुल 3.79 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3.55 करोड़ से ज्यादा कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 441 मौतें हुईं, जिससे कोरोन संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,87,202 हो गई। पिछले 24 घंटे में देश में कुल 1,88,157 मरीज ठीक भी हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में कर्नाटक सबसे ऊपर है। यहां कोरोना के 41,457 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 39,207 मामले, केरल में 28,481 मामले, तमिलनाडु में 23,888 मामले और गुजरात में 17,119 मामले सामने आए हैं। 53.07% नए मामले इन 5 राज्यों से सामने आए हैं, जिनमें अकेले कर्नाटक 14.65% नए मामले सामने आए।

कोरोना की डेली पॉजिटिविटी रेट 15.13% हो गई है। वहीं देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुल संख्या बढ़कर 8,961 हो गई है। ओमिक्रॉन के मरीजों में कल 0.79% की बढ़ोतरी हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।