बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

तिहाड़ जेल के वरिष्ठ पुलिस कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने के कोर्ट ने दिए निर्देश

तिहाड़ जेल के वरिष्ठ पुलिस कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने के कोर्ट ने दिए निर्देश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के महानिदेशक को जेल अधीक्षक और उपाधीक्षक के कार्यालयों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश एक अदालत ने दिया है। अदालत ने इस आदेश में कहा, "जेलों में अधीक्षक/उप अधीक्षक के कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने से जेल अधिकारियों के खिलाफ किसी भी झूठे आरोप को दूर किया जा सकेगा। यह इन कार्यालयों के कामकाज में पारदर्शिता को और प्रदर्शित करेगा।"

गौरतलब है कि 27 मार्च को जेल में उपाधीक्षक के कमरे के अंदर एक कैदी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में हाल ही में कई विवाद हुए। जेल से जुड़े 40 से अधिक अधिकारियों पर पिछले एक साल के दौरान विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कैदियों को कथित रूप से लाभ पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

तिहाड़ जेल अपने अधिकारियों को कैदियों को सुविधाएं प्रदान करते हुए पकड़े जाने के बाद अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। इसी के सन्दर्भ में कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन