कोरोना

टीआरपी डेस्क। भारत में कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 613 लोगों की मौत हुई है। नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,35,532 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी 20 लाख से ज्यादा बनी हुई है। अभी 20,04,333 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण दर 15.8% से घटकर 13.39%; हो गई है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3,35,939 लोग ठीक हुए हैं, इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को मात देने वालों की कुल संख्या 3,83,60,710 पहुंच गई है। देश में अभी कोरोना रिकवरी रेट 93.89% है।

दैनिक संक्रमण दर 13.39% और साप्ताहिक संक्रमण दर 16.89% है। पिछले 24 घंटे कोरोना से 871 मौत दर्ज की गई हैं, इसमें केरल का 258 पुराना आंकड़ा जोड़ा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  विश्व बैंक के मनोनीत अध्यक्ष अजय बंगा कोविड संक्रमित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।