टीआरपी डेस्क। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता और मशहूर विचारक सीताराम येचुरी का निधन 72 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया। सीपीएम और एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, येचुरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 19 अगस्त को निमोनिया जैसे संक्रमण के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका निधन आज शाम 3 बजकर 5 मिनट पर हुआ।

आईसीयू में थे भर्ती

माकपा ने एक बयान में बताया कि सीताराम येचुरी को एम्स में कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया था और उनके श्वसन नली संक्रमण का इलाज किया जा रहा था। हाल ही में उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी हुआ था।

नेताओं ने जताया शोक

सीताराम येचुरी के निधन पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया है। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि येचुरी के निधन की खबर सुनकर उन्हें दुख हुआ, और उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।