बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Cricket New Rules : ICC ने बदले कई नियम, टीम की इस गलती पर लगेगा 5 रन का जुर्माना, जानें और क्या हुआ बदलाव ?

Cricket New Rules : ICC ने बदले कई नियम, टीम की इस गलती पर लगेगा 5 रन का जुर्माना, जानें और क्या हुआ बदलाव ?
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। Cricket New Rules : क्रिकेट एक बार फिर बदला-बदला सा दिखाई देने वाला हैं। दरअसल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टेस्ट, वनडे और टी20 के कई नियमों में बदलाव किया है। जिससे खेल और भी निष्पक्षता के साथ खेला जाएगा।

अब टेस्ट में भी लगेगा 'स्टॉप क्लॉक'
टी20 और वनडे में लागू हो चुके ‘स्टॉप क्लॉक’ नियम को अब टेस्ट में भी लागू किया गया है। इसके तहत फील्डिंग टीम को एक ओवर खत्म होने के 60 सेकंड के भीतर अगला ओवर शुरू करना होगा। दो चेतावनी के बाद देरी होने पर हर बार 5 रन की पेनल्टी लगेगी। यह नियम 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में लागू रहेगा।

जानबूझकर शॉर्ट रन पर पेनल्टी
नए नियमों के अनुसार, अगर बल्लेबाज जानबूझकर शॉर्ट रन लेता है, तो अंपायर न केवल 5 रन की पेनल्टी लगाएंगे, बल्कि फील्डिंग टीम को यह तय करने का अधिकार होगा कि अगली गेंद पर कौन बल्लेबाज स्ट्राइक पर होगा।

अब सलाइवा पर गेंद नहीं बदलेगी
कोविड के बाद सलाइवा पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन अब आईसीसी ने इसमें और सख्ती ला दी है। अगर गेंद पर सलाइवा पाई जाती है, तो अंपायर सिर्फ तभी गेंद बदलेंगे जब उसकी स्थिति में भारी बदलाव हो। अब टीमें जानबूझकर गेंद बदलवाने के लिए सलाइवा का सहारा नहीं ले सकेंगी।

DRS नियमों में बड़ा बदलाव
पहले यदि कैच आउट पर DRS लिया जाता था और वह खारिज होता था, तो LBW की जांच डिफॉल्ट ‘नॉट आउट’ के रूप में होती थी। लेकिन अब अगर कैच फेल होता है और गेंद पैड से टकराई है, तो टीवी अंपायर बॉल-ट्रैकिंग से LBW की भी जांच करेगा और बल्लेबाज आउट पाया गया तो वह आउट माना जाएगा।

ये नियम भी जान लें
एक ही गेंद पर दो अपीलों के मामलों में नया नियम कहता है कि अगर पहली अपील में ही बल्लेबाज आउट हो जाता है, तो दूसरी अपील को जांचा ही नहीं जाएगा। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज और स्पष्ट हो जाएगी।

कैच और नो बॉल
पहले यदि गेंद नो बॉल होती थी तो कैच वैध है या नहीं, इसकी जांच नहीं होती थी। लेकिन अब तीसरा अंपायर नो बॉल होने के बावजूद कैच की निष्पक्षता की जांच करेगा। अगर कैच क्लीन है तो बल्लेबाजी टीम को केवल एक रन मिलेगा, और यदि कैच वैध नहीं है, तो रन भी जुड़ेंगे।

वनडे में नई गेंद सिर्फ 35 ओवर के बाद
अब वनडे क्रिकेट में 35वें ओवर के बाद एक ही नई गेंद का इस्तेमाल होगा। पहले दोनों छोर से 25-25 ओवर के लिए दो नई गेंदें ली जाती थीं। इस बदलाव से गेंदबाजों को खासकर डेथ ओवर्स में मदद मिलेगी।

बाउंड्री कैच को लेकर बड़ा बदलाव
नए नियम के अनुसार बाउंड्री के बाहर से गेंद को छूकर कैच लेने की अनुमति अब केवल एक बार के उछाल तक ही सीमित होगी। यानी कोई भी फील्डर गेंद को बाउंड्री के बाहर से दो बार उछाल कर कैच नहीं पकड़ सकेगा।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन