बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 40 लाख से अधिक यात्री करा चुके हैं पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 40 लाख से अधिक यात्री करा चुके हैं पंजीकरण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Chardham Yatra 2023: गर्मी आते ही लोगों के चारधाम यात्रा पर जानें का सिलसिला शुरू हो जाता है। चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। अब तक 7.13 लाख श्रद्धालुओं ने भगवन केदारनाथ के दर्शन कर लिए है। चारधाम यात्रा के लिए 40 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल 15 जून तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है।

दरअसल, चार धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। ऐसे में फिलहाल के लिए नए रजिस्ट्रेशन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम साफ होने पर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रोजाना 60 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर रहे हैं। 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ, जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूर्ण रूप से यात्रा शुरू हुई। 20 मई से हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू की गई। अब तक चारधाम यात्रा में 20 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

धाम दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या

केदारनाथ 7,13,049

बदरीनाथ 5,80,185

गंगोत्री 3,94,229

यमुनोत्री 3,64,420

हेमकुंड साहिब 22,691

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन