बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पाकिस्तानी एजेंसियों को गोपनीय जानकारी देने वाला CRPF जवान गिरफ्तार, NIA ने की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने हिरासत में भेजा

पाकिस्तानी एजेंसियों को गोपनीय जानकारी देने वाला CRPF जवान गिरफ्तार, NIA ने की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने हिरासत में भेजा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान की पहचान मोती राम जाट के रूप में हुई है, जो वर्ष 2023 से लगातार पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (PIO) के संपर्क में था।

एनआईए की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मोती राम ने राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाक एजेंटों को दीं और इसके बदले उसने आर्थिक लाभ भी उठाया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने CRPF जवान मोती राम को सोमवार (26 मई) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया कि जासूसी के बदले उसने पीआईओ से धन प्राप्त भी कर रहा था।

दिल्ली से गिरफ्तारी, कोर्ट ने भेजा हिरासत में

एनआईए ने मोती राम को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। विशेष अदालत ने उसे 6 जून तक NIA की हिरासत में भेजा है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा शक, नेटवर्क की तलाश जारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हिसार की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​भी शामिल है। पूछताछ में पता चला कि जासूसी करने वालों का पूरा नेटवर्क है, जो न सिर्फ संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया अफसरों को साझा करता था, बल्कि इसके बदले मोटी रकम भी प्राप्त करते थे।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन