बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आई तकनीकी समस्या, 300 उड़ाने प्रभावित, मुंबई में भी यात्री परेशान

दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आई तकनीकी समस्या, 300 उड़ाने प्रभावित, मुंबई में भी यात्री परेशान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी की वजह से हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी आई है। इस कारण करीब 300 उड़ानों में देरी हो गई। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने कहा कि हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हो रही है।

इसका असर मुंबई के हवाई अड्डे पर भी देखा गया है। मुंबई में भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मुंबई एयरपोर्ट की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया, दिल्ली स्थित स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई एक तकनीकी समस्या के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर भी उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को उड़ानों के फ्लाइट प्लान ऑटोमैटिक तरीके से नहीं मिल पा रहे हैं। यह समस्या ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई है, जो ऑटो ट्रैक सिस्टम (AMS) को जानकारी प्रदान करता है।

इस सिस्टम में गड़बड़ी आने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को अब उड़ानों के प्लान मैनुअली तैयार करने पड़ रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है, इसलिए कई उड़ानें देर से उड़ान भर रही हैं। है। इससे एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा है।

अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में जुटी है। बता दें कि देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में शुमार दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1,500 उड़ानें संचालित होती हैं। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक एडवाइजरी में कहा, 'एटीसी सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है। हमारी टीम DIAL सहित सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर समस्या को जल्द ठीक करने में लगी हुई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइंस से अपडेट लेते रहें। हमें इस असुविधा के लिए खेद है।'

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम के मुताबिक, लगभग 300 उड़ानें देर से चल रही हैं, और दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स में औसतन 60 मिनट तक की देरी हो रही है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन