VIP मेहमानों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट कर सकती है 1000 फ्लाइट कैंसिल

नई दिल्ली। देश का सबसे बीजी एयरपोर्ट में से एक दिल्ली एयरपोर्ट की एक हजार फ्लाइट कैंसिल हो सकती है, जिससे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय यात्रा करने में यात्रियों को मुश्किलों का सामान करना पड़ सकता है। इसकी वजह दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन बताया जा रहा है। खबर है कि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय वीवीआईपी मेहमानों की आवाजाही को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सम्मेलन के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट अच्छी खासी चहल पहल देखने को मिलने का अनुमान है। वीवीआईपी गेस्ट की आवाजाही के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखककर मद्देनजर एक हजार से अधिक फ्लाइटों को कैंसिल करने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली एयरपोर्ट में पार्किंग व्यवस्था अच्छी रही इसलिए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 1000 फ्लाइटों को कैंसिल किया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।