Delhi CM Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले के 24 घंटे बाद सीएम रेखा गुप्ता की पहली तस्वीर सामने आई है। सांसद प्रवीण खंडेवाल ने आज (गुरुवार) को दिल्ली के अन्य सांसदों के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जाना।

उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूरी तरह स्वस्थ हैं और पहले की तरह दिल्लीवासियों के कार्यों में निरंतर तत्परता से जुटी हुई हैं।

मंत्री कपिल मिश्रा के अनुसार सीएम रेखा गुप्ता ने कल (बुधवार) शाम भी काम किया था। उन्होंने फाइलें देखी थी, वे सभी सरकारी काम निपटा रही थीं। लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है, क्योंकि उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

कपिल मिश्रा ने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है। बताया कि हमला करने वाले आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उस पर पहले से ही तस्करी से लेकर शराब की आपूर्ति और हत्या के प्रयास समेत 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिस तरह से वह यहां आया, वह किसी पेशेवर अपराधी जैसा लग रहा था। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में पुलिस की जांच का इंतजार कर रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।