बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनावी लिस्ट से पहले सियासी दायित्व की मुक्ति की मांग… जानें क्या कहता है राजनीति का गणित

लोकसभा चुनावी लिस्ट से पहले सियासी दायित्व की मुक्ति की मांग… जानें क्या कहता है राजनीति का गणित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मंथन के बीच बीजेपी के दो सांसदों का ट्वीट आता है। दोनों सांसदों के ट्वीट आता है। जिसमें दोनों ने ही सियासी दायित्व से मुक्त किए जाने का आग्रह करते रहैं।इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी सियासी दायित्व से मुक्ति वाले ट्वीट के मायने क्या हैं।

जयंत सिन्हा ने क्या लिखा?

मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से से अनुरोध किया है मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। सिन्हा ने आगे लिखा कि बेशक, मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा। उन्होंने लिखा कि मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हज़ारीबाग़ के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। इसके अलावा, मुझे माननीय प्रधान मंत्री श्री द्वारा प्रदान किए गए कई अवसरों का भी आशीर्वाद मिला है। उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

गौतम गंभीर ने भी मांगी मुक्ति

गौतम गंभीर ने भी अपने ट्वीट में लिखा कि मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष से अनुरोध किया है जेपी नड्डा जी जी मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री को लोगों की सेवा का अवसर देने के लिए आभार व्यक्ति किया।

खबरें हैं कि बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी ने अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में 150 से ज्यादा सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की थी। जेपी नड्डा और अमित शाह के बीच कई घंटे की मैराथन बैठक हुई थी। पार्टी ने इस चुनाव में 370 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन