बजट सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उठी महिला आरक्षण विधेयक की मांग

नई दिल्ली। बजट सत्र से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल के साथ कई विपक्षी नेता शामिल हुए। यह बैठक हर संसद सत्र से पहले आयोजित की जाती है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि इस सत्र में कुल 27 बैठक होनी है।

बजट सत्र के एक दिन पहले आयोजित की गई इस बैठक में वाईएसआर कांग्रेस सांसद विजय साई रेड्डी ने बैठक में कई मांगों को रखा। सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में  रेड्डी ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक लाने और जाति आधारित जनगणना कराने की मांग उठाई। वहीं, अन्य कई नेताओं ने भी इस बैठक में अपनी मांगों को रखा। 

सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार इस बार बजट सत्र दो हिस्सों में होगा। पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं, दूसरा हिस्सा 6 अप्रैल तक चलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।