बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

रामनवमी पर अयोध्या न पधारे श्रद्धालु, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की अपील

रामनवमी पर अयोध्या न पधारे श्रद्धालु, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की अपील
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम भक्तों से अपील की है कि वे रामनवमी के अवसर पर अयोध्या आने से बचें। रामनवमी पर अयोध्या में होने वाली पूजा-आरती के सभी कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ मोबाइल, टीवी और जगह-जगह पर लगने वाली बड़ी-बड़ी स्क्रीनों पर लिया जा सकेगा।

अनुमान है कि अयोध्या में भगवान राम के नए विग्रह के नए मंदिर में विराजमान होने के कारण इस वर्ष रामनवमी पर पूरे देश से भारी संख्या में राम भक्त अयोध्या पहुंच सकते हैं। इससे छोटे से शहर अयोध्या की वर्तमान व्यवस्था अपर्याप्त साबित हो सकती है। यही कारण है कि भीड़ कम करने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को इस तरह की अपील जारी करनी पड़ी है। इस बार भी ट्रस्ट का अनुमान है कि कम से कम पांच लाख के करीब लोग रामनवमी पर अयोध्या पहुंच सकते हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंगला आरती के बाद 3:30 बजे से अभिषेक-श्रृंगार और अन्य कार्यक्रम चलते रहेंगे। दर्शनों की व्यवस्था रात 11 बजे तक चलती रहेगी। इसके साथ-साथ भक्तों को दर्शन भी जारी रहेगा। लेकिन बीच-बीच में रामलला की सेवा के लिए कुछ समय के लिए दर्शन बंद किए जाएंगे। इस दौरान राम भक्तों से शांति बनाए रखने, अपने मन में भगवान का ध्यान करने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा कि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 16 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक मंदिर में किसी विशेष दर्शन या पास को रद्द कर दिया गया है। मंदिर के आसपास भक्तों के रहने और नित्य प्रतिदिन की आवश्यकताओं की सभी व्यवस्था की गई है। किसी को कोई असुविधा न हो, इसलिए भक्तों से कम संख्या में आने का अनुरोध किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन