DigiYatra : अब चेहरा ही होगा आपका बोर्डिंग पास, जानें कैसे

नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु हवाई अड्डे से फ्लाइट से सफर करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप बगैर बोर्डिंग पास के ही हवाई यात्रा कर सकते हैं। अब आपका चेहरा ही आपके बोर्डिंग पास होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज इसके लिए डिजियात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की।

डिजियात्रा के साथ ही हवाई अड्डों में चेक-इन पेपरलेस होगा। चेहरे की पहचान तकनीक के आधार पर यात्री इन हवाईअड्डों से यात्रा कर सकेंगे। डिजीयात्रा की शुरुआत गुरुवार को दिल्ली के अलावा बेंगलुरु और वाराणसी एयरपोर्ट पर की जा रही है।

इस तरह काम करेगा DigiYatra

किसी भी एयरलाइन से यात्रा कर रहे सभी घरेलू यात्री DigiYatra ऐप डाउनलोड कर यात्रा कर सकेंगे। इसके जरिए यात्री एयरपोर्ट में एंट्री ले सकते हैं। गेट पर उन्हें किसी सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना होगा।

पहले चरण में शामिल होंगे ये एयरपोर्ट

पहले चरण में यह सुविधा सात एयरपोर्ट पर लॉन्च की जा रही है। दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी। इसके बाद मार्च 2023 तक इसे हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और विजयवाड़ा हवाई अड्डों पर शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इस तकनीक पूरे देश में लागू किया जाएगा। फिलहाल यह डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों के लिए लॉन्च किया जा रहा है।

See also  भारतीय यात्री ने विमान में बवाल कर मचाया हुड़दंग, करानी पड़ी आपात लैंडिंग, हो सकती है 5 से 10 साल की सजा

इस तरह काम करेगी यह तकनीक

डिजियात्रा ऐप पर रजिस्टर करने के बाद यात्रियों को एक कोडेड बोर्डिंग पास जनरेट हो जाएगा। इसे स्कैन करना होगा। उसके बाद ई-गेट पर लगा फेशियल रिकग्निशन सिस्टम यात्री की पहचान करेगा और उसके दस्तावेजों को वैलिडेट करेगा। इस चरण के बाद यात्री एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें यात्रियों की जानकारी (पीआईआई) कहीं स्टोर नहीं की जाएगी। यात्री की आईडी और यात्रा क्रेडेंशियल यात्री के स्मार्टफोन पर ही एक सुरक्षित वॉलेट में जमा होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।