टीआरपी डेस्क। बंगाल में एक तलाकशुदा पति-पत्नी लोकसभा चुनावों में एक ही सीट से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं। तृणमूल कांग्रेस द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में सुजाता मंडल का भी नाम शामिल है जो अपने पूर्व पति सौमित्र खान के खिलाफ बांकुड़ा जिले की बिश्नुपुर सीट से चुनाव लडे़ंगी।

बता दें कि सौमित्र खान बीजेपी की ओर से बंगाल के बिश्नुपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अब रविवार को तृणमूल ने भी इसी सीट से अपनी उम्मीदवार सुजाता मंडल को उतारा है। बता दें कि राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले इस जोड़े में अलगाव हो गया था। सौमित्र खान ने उस वक्त फोन पर ही सुजाता को तलाक देने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। बिष्णुपुर के दिग्गज नेता सौमित्र खान 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल से भाजपा में शामिल हो गए थे।

बता दें कि टीएमसी ने 10 मार्च को बंगाल में 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि ममता बनर्जी ने अकेले ही चुनाव में उतर रही है। इस फैसले से कांग्रेस काफी निराश है। दरअसल पार्टी को उम्मीद थी कि ममता बनर्जी राज्य में उम्मीदवारों की घोषणा से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर एक बर फिर बात करेंगी, मगर ऐसा नहीं हुआ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।