बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Rs 2000 का नोट जमा करने के लिए 30 सितंबर का इंतजार न करें, कल ही है अंतिम दिन, बैंकों हैं में इतनी छुट्टियां

Rs 2000 का नोट जमा करने के लिए 30 सितंबर का इंतजार न करें, कल ही है अंतिम दिन, बैंकों हैं में इतनी छुट्टियां
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए के नोट जमा करने के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है, मगर आपको सलाह दी जाती है कि इसके लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें। दरअसल, अगले कुछ दिनों में बैंकों में लगातार छुट्टियां हैं। इसके चलते आप परेशान हो सकते हैं।

2000 रुपए के नोट बैंक में जमा करने या उनके बदले अन्य नोट लेने के लिए अब सिर्फ मंगलवार और बुधवार का दिन है। बता दें कि 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। उस दिन बैंकों में अवकाश है।

29 तारीख को ईद-ए-मिलाद का अवकाश है। फिर महीने की आखिरी तारीख आ जाएगी। वैसे भी 30 सितंबर को बैंकों में हाफ इयरली क्लोजिंग रहेगी।

इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे 2000 रुपए के नोट बदलने का काम तत्काल कर लें। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार 2000 रुपए के नोट जमा करने की तारीख आगे बढ़ा सकती है।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई को 2000 रुपये के नोट बंद करने का फैसला किया था। यह फैसला केंद्रीय बैंक की 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत लिया गया।

आरबीआई ने कहा था कि 2,000 रुपये के नोट मार्च 2018 में 6.73 लाख करोड़ रुपये के अपने उच्चतम मूल्य से कम हो गए थे। मार्च 2023 में 37.3 प्रतिशत नोट बाजार में थे, जो घटकर 3.62 लाख करोड़ रुपए रह गए। मतलब जितने नोट जारी हुए, उसका केवल 10.8 प्रतिशत ही बाजार में था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन