earth quak

टीआरपी डेस्क। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के शहरों में एक बार फिर से भूकंप के झटके लगे हैं। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी भी तरह के अप्रिय समाचार की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके 4 बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए।

बता दें इस महीने ऐसा दूसरी बार है दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार की रात को नेपाल में भूकंप आया था, जिसमें लगभग 150 लोगों के मारे जाने की सूचना है। भूकंप का केंद्र नेपाल है, जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 रही।

जर्मन रिसर्च सेंटर के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 पर मापी गई। वहीं नेशनरल सेंटर फॉर सिस्‍मोलॉजी के अनुसार तीव्रता 6.4 रही थी। भूकंप का केंद्र का नेपाल में था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  Bihar: सीएम नीतीश ने मुआवजा देने से किया इनकार, कहा- शराब पीकर लोग मर जाएंगे और हम....

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।