बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Earthquake tremors again in Delhi-NCR - एक हफ्ते में दूसरी बार हिली दिल्ली

Earthquake tremors again in Delhi-NCR - एक हफ्ते में दूसरी बार हिली दिल्ली
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इन्हें करीब 54 सेकंड तक महसूस किया गया। इससे पहले मंगलवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र नेपाल में था। दिल्ली, NCR,गाजियाबाद और आसपास के इलाके में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसके पहले दोपहर में उत्तराखंड में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। भूकंप के झटके 4 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। दिल्ली, गाजियाबाद में भूकंप के झटके, दोपहर में उत्तराखंड में हिली थी धरती

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन